लीवर की बीमारी और उसके उपचार लीवर का ख़राब होना हमारे स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। एक तो खाना नहीं पचेगा, इससे भोजन के तत्व रस, रक्त में परिवर्तित नहीं हो पाएंगे, स्वास्थ्य लगातार गिरता जाएगा, अनमनापन बना रहेगा, किसी काम में मन नहीं लगेगा। ज़्यादा दिनों तक यदि यह स्थिति रही तो अचलस्त भी हो जाएंगे। इसके अलावा पीलिया, हेपेटाइटिस बी, सी आदि भयानक रोग जन्म ले सकते हैं। इसलिए हमेशा लीवर को ठीक रखने का उपाय करना चाहिए। लीवर भोजन पचाने के अलावा ऊर्जा को संरक्षित करता है, विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है, प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करने के साथ ही अनेक आवश्यक रसायनों का उत्पादन करता है। लीवर ख़राब होने के कारण : भोजन में ज़्यादा तेल, घी का प्रयोग, शराब का सेवन आदि इसके मूल कारण हैं। लेकिन ऐसा नहीं कि यदि आप शराब का सेवन नहीं करते तो आपका लीवर ख़राब नहीं हो सकता। अनियमित व दूषित खान-पान के अलावा भी कई कारण हो सकते हैं। लीवर ख़राब होने के लक्षण : – लीवर ख़राब होने से मुंह में अमोनिया ज़्यादा रिसता है, जिससे मुंह से बदबू आती है। – त्व...